बड़ी खबर: एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर के बाहर फायरिंग, घटना के वक्त पूरा परिवार था घर में मौजूद, फायरिंग के बाद गैंग ने कहा… तुमने..

Big news: Firing outside actress Disha Patani's house, the whole family was present in the house at the time of the incident, after the firing the gang said... you...

Bolywood Actress Disha Patani : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। उनके घर पर फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक उनके बरेली स्थित घर पर तड़के सुबह 4:30 बजे दो राउंड हवाई फायरिंग की गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी, परिवार सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर पर दिशा पाटनी का पूरा परिवार—माता-पिता और बड़ी बहन खुशबू पाटनी मौजूद थे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फायरिंग में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी है।

वीरेंद्र चारण गैंग ने ली जिम्मेदारी

इधर घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वीरेंद्र चारण नाम के व्यक्ति ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अपने पोस्ट में उसने लिखा…

“जय श्रीराम, राम राम सभी भाइयों को। भाइयों, आज जो खुशबू पाटनी, दिशा पाटनी की बहन के घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया था। यह महज एक ट्रेलर है, अगली बार अगर हमारे धर्म के प्रति किसी ने अपमान किया तो हम चुप नहीं बैठेंगे।”

गैंग ने चेतावनी दी है कि यह संदेश सिर्फ खुशबू पाटनी के लिए नहीं, बल्कि पूरे फिल्म जगत के उन कलाकारों के लिए है जो भविष्य में धर्म और संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करेंगे।

खुशबू पाटनी और विवाद का बैकग्राउंड

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कुछ महीने पहले अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान का उन्होंने खुले तौर पर विरोध किया था। इसके बाद संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिस पर खुशबू ने आलोचना की थी। माना जा रहा है कि यही विवाद इस फायरिंग की वजह बना।
बरेली पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

close