चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए। शहीद जवान झारखंड जगुआर के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के साथ इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गए। यह मुठभेड़ मंगलवार तड़के उस समय हुई जबकि सुरक्षाबल के जवान नियमित तलाशी अभियान पर निकले थे। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कल भी हुई थी जिसमें पांच जवान लापता थे। शहीद जवान झारखंड जगुआर के बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाबल के जवान नियमित तलाशी अभियान पर निकले थे। बताया जा रहा है कि लापता हुए पांच जवानों में से ही आज दो के शहीद होने की खबर आयी है। जवान तलाशी अभियान के दौरान लापता हुए थे। टोटो जंगल के इलाके में नक्सली मिसिर बेसरा का दस्ता छिपा है।

गौरतलब है कि 11 अगस्त को भी पश्चिमी सिंहभूम के ही टोटो थानाक्षेत्र में कुख्यात नक्सली मिहिर बेसरा दस्ते के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सुशांत कुमार खुंटिया शहीद हो गए थे। वह ओडिशा के रहने वाले थे। एक अन्य जवान शहीद हो गए थे।

मिहिर बेसरा दस्ते के साथ हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भी सुरक्षाबल के जवानों की मुठभेड़ कुख्यात नक्सली मिहिर बेसरा दस्ते के साथ ही हुई थी। मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गई। पलामू के रहने वाले अमित तिवारी 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर थे।

बताया जाता है कि झारखंड जगुआर की एक टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों के ऊपर बर्स्ट फायरिंग झोंक दी। फायरिंग में दोनों जवान शहीद हो गए। कहा जा रहा है कि नक्सलियों की गोलीबारी इतनी ज्यादा थी कि दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की लेकिन नक्सली जंगल होने का फायदा उठाकर भाग गए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...