बड़ी खबर: पुलिस जवानों की बस और कार में भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, 26 जवानों की हालत गंभीर, CM सुरक्षा में जा रहे थे जवान

सिवनी। पुलिस जवानों से भरी बस और कार में टक्कर हो गई। घटना मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की है। हादसा धानागढ़ के पास रात करीब 1 बजे हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 26 जवान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा ड्यूटी में जवान तैनाती के लिए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार मंडला निवासी कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर वापस घर जा रहे थे। इस दौरान रात 1 बजे मंडला की ओर से पुलिस जवानों को लेकर सिवनी आ रही बस की धानागढ़ के पास टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी की कार में सवार मंडल निवासी अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरूषोत्तम उर्फ काजू महोबिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार लगभग 26 जवान भी घायल हो गए।हादसे में बस में सवार 26 एसएएफ जवान घायल हो गए जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी अस्पताल में चल रहा है। घायलों में विशेष सशस्त्र बल के एक जवान मदन भांडे (43) की नाजुक हालत देखते हुए उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है।

मंडला बटालियन कैम्प से वीआइपी ड्यूटी करने एसएएफ अधिकारी सहित जवानों को लेकर बस पांढुरना (छिंदवाड़ा) जा रही थी। धानागाड़ा के पास सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों से कार अनियंत्रित होकर की टक्कर एसएएफ जवानों से भरे बस की जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार और बस में सवार घायलों को तत्काल केवलारी केवलारी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव का केवलारी अस्पताल में पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

कार सवार मृतकों की पहचान कन्हैया जसवानी (75), निकलेश जसवानी (45), ड्रायवर पुरूषोत्तम महोबिया (37) सभी मंडला निवासी के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार अन्य दो घायलों अशोक कुकरेजा (53) और ममता जसवानी (42) का इलाज केवलारी अस्पताल में जारी है। मंडला निवासी जसवानी परिवार कार वाहन क्र. एमपी 51 जेबी 1369 से नागपुर इलाज कराने के बाद शुक्रवार-शनिवार रात वापस लौट रहा था।

Related Articles