बड़ी खबर: जवान की गरमी से गयी जान, चुनाव ड्यूटी में जा रहा था जवान, बस में ही चली गयी जान
![](https://www.hpbl.co.in/wp-content/uploads/2024/11/WEATHER-ALERT.jpg)
भोजपुर। कहर बरपाती गरमी अब जानलेवा हो गयी है। चुनाव ड्यूटी में जा रहे जवान की हिट स्ट्रोक से मौत हो गयी है। घटना उस वक्त घटी जब जवान सीवान से चुनाव कराकर अपने बटालियन के साथ रोहतास में चुनावी ड्यूटी में जा रहे थे। जवान इंडियन रिजर्व पुलिस में तैनात है और नागालैंड का रहने वाला है। चलती बस में ही जवान की मौत हो गई। बस में करीब 70 जवान सवार थे। उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें काफी पसीना आ रहा था।
जानकारी के मुताबिक मृतक जवान नागालैंड के मोकोकचुंग थाना क्षेत्र खेंसा गांव का रहना वाला है। जिसका नाम अकंगलूबा हैं। जवान की तबीयत कोईलवर क्षेत्र के कोईलवर के समीप खराब हुई। बटालियन के जवानों ने सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना पर डीएम महेंद्र यादव, एसपी नीरज कुमार और एसएसपी परिचय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मृतक जवान नागालैंड पुलिस के 10th Nap (IR) में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। लोकसभा चुनाव को लेकर अपने बटालियन के साथ बिहार आए थे। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। लाश को नागालैंड भेज दिया गया। आरा शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बटालियन की तरफ से बताया गया कि सीवान में चुनाव कराने के बाद रोहतास जा रहे थे। एक बटालियन में करीब साढ़े चार सौ जवान थे। जाने के क्रम में हीट स्ट्रोक के कारण जवान की मौत हो गई।