रांची। हेमंत कैबिनेट ने आज एक अहम फैसला लेते हुए छात्र-छात्राओं पर दर्ज केस को वापस लेने का फैसला लिया है। साल 2018 में इन छात्र-छात्राओं पर भारत बंद के दौरान अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। हेमंत कैबिनेट ने इस पर बड़ा फैसला लेते हुए केस को वापस लेने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि 2 अप्रैल 2018 को राष्ट्रीय स्तर पर एससी/एसटी अत्याचार अधिनियम में संशोधन को लेकर भारत बंद बुलाया गया था। इस दौरान कुछ उपद्रव भी किया गया था। पुलिस ने इस मामले में संजय महली, रूपा कुजूर, सुमंति टुडू व सुरवाली टुडू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लालपुर थाने में दर्ज हुए केस को अब राज्य सरकार ने वापस लेने का फैसला लिया है।

ये सभी अध्ययनरत है। सरकार ने मानवीय आधार पर छात्र हित को ध्यान में रखते हुए केस को वापस लेने का फैसला लिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...