Bhrat Band Today : बिहार में इंटरनेट बैन, झारखंड में स्कूल बंद.....भारत बंद पर अलर्ट पर कई राज्य...चप्पे-चप्पे पर पुलिस

पटना/रांची। आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। आशंका है कि भारत बंद की आड़ में ट्रेनों को फिर से निशाना बनाया जा सकता है। वहीं उपद्रवी कई जगहों पर उत्पात मचा सकते हैं। हिंसा की आशंका के मद्देनजर पुलिस टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं कई जगहों पर आरपीएफ और जीआरपी को भी अलर्ट पर रखा गया है। बिहार में सबसे बुरी स्थिति हैथ बिहार में पत्थरबाजी, हिंसक झड़प और आगजनी के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम है। देश के 13-14 राज्यों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। इधर घटना को लेकर जारी अलर्ट के बीच कई ट्रेनों को भी कैंसिंल कर दिया गया है। बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनों की रूट या तो डायवर्ट है या फिर उन्हें कैैसिल कर दिया गया है। बिहार से गुजरने वाली करीब 300 ट्रेनें कैंसिल की दी गयी है।

बिहार के 15 जिलों में इंटरनेट बंद रखने के निर्देश दिये हैं। 16 और 17 जून को जगह-जगह पर प्रदर्शन और आगजनी हुए थे। लिहाजा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। 15 जिलों में इंटरनेट पर रोक के बाद सोशल मीडिया में फर्जी और उत्तेजक खबरों पर रोक लग सकेगी। इधर बिहार के औरंगाबाद में कई फेसबुक पेज और व्हाट्सएप ग्रुप की पहचान की गयी है, जहां से फर्जी खबरें वायरल की गयी थी या फिर उनका हाथ हिंसा भड़काने में था।

इधर बिहार में भाजपा कार्यालयों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। किशनगंज, सहरसा, भागलपुर, मधेपुर, पूर्णिया, अररिया, दरभंगा, कटिहार, बांका, नवगछिया, सुपौल सहित कई जिलों में भाजपा दफ्तर की सुरक्षा बढ़ायी गयी है। इससे पहले शनिवार को भाजपा के कई नेताओं की सुरक्षा भी बढ़ायी थी।

इधर झारखंड में सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। संभावित खतरे के मद्देनजर झारखंड सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। इधर भारत बंद के मद्देनजर सुरक्षा बलों को भी तैनात कर दिया गया है। स्टेशन, बस स्टैंड में विशेष सुरक्षा बरती जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती बढ़ा दी गयी है। इधर बिहार में भी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। बिहार

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story