रांची। एक्ट्रेस ईशा आलिया मर्डर केस में बंगाल पुलिस ने जांच तेज की है। हालांकि आरोपी पति की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, लेकिन पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं को भी तलाश रही है। नागपुरी फिल्म अभिनेत्री ईशा आलिया कि उसके ही पति प्रकाश अलबेला के द्वारा कोलकाता में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, मामले में कोलकाता पुलिस ने आलिया के पति को गिरफ्तार भी कर लिया था।

जांच के दौरान बंगाल पुलिस ईशा आलिया के पड़ोसियों से बात की और जानना चाहा कि पति पत्नी के बीच कैसे रिश्ते थे। रविवार को रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड स्थित तारामणि अपार्टमेंट में बंगाल पुलिस ने काफी देर तक पड़ताल की। यहीं अपार्टमेंट में ईशा आलिया अपने पति के साथ फ्लैट नंबर 202 में रहा करती थी।

पूछताछ के दौरान अभिनेत्री के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आलिया से उसके पति प्रकाश अलबेला की अक्सर ल़ड़ाई होती थी। दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। प्रकाश की पहली पत्नी फ्लैट पर आती थी तो ये झगड़ा ज्यादा बढ़ जाता था। हाल ही में प्रकाश अलबेला की पहली पत्नी, ईशा आलिया और प्रकाश के बीच सड़क पर ही झगड़ा शुरू हो गया था, टैगोर हिल वाले रास्ते में तीनों के बीच जमकर बहस हुई थी।

बंगाल पुलिस जल्द ही इस मामले में प्रकाश की पहली पत्नी की भी बयान लेगी। प्रकाश पहले से शादीशुदा था, एक आर्केस्ट्रा में साथ काम करने के दौरान प्रकाश और ईशा के बीच अंतरंग रिश्ते कायम हो हो गए थे। प्रकाश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी से मुकर गया। दबाव बढ़ा तो उसने ईशा से शादी कर ली थी। शादी के बाद भी दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ। आरोप है कि प्रकाश ने एक बार पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया था। ईशा और प्रकाश की ढाई साल की एक पुत्री भी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...