दो महिला सिपाही को BDO ने कार से उड़ाया, अफसर को रोकने की कोशिश की, तो ड्यूटी में तैनात महिला कांस्टेबल को… हालत गंभीर

Car Accident : दो महिला सिपाहियों को कार से उड़ाने वाले BDO को कोर्ट से जमानत भी मिल गई। जबकि, महिला सिपाहियों की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है। कैमूर में एक शराबी बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) की करतूत सामने आई थी। नशे में धुत्त बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता ने वाहन जांच कर रहे उत्पाद पुलिस के तीन जवानों को अपनी कार से रौंद डाला।

चैनपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के तौर चंद्रभूषण गुप्ता की पोस्टिंग है। हादसे के बाद वो भागने का प्रयास करने लगे। मगर, नशे की हालत में उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था, बाद में पकड़ लिए गए। जानकारी के मुताबिक चैनपुर के केंवा नहर पर चुनाव सुरक्षा को लेकर गुरुवार की रात को वाहन जांच किया जा रहा था। करीब पौने 11 बजे एक कार काफी स्पीड में चली आ रही थी। चेकिंग में लगे स्टाफ ने उस रोकने की कोशिश की। उत्पाद विभाग के दो महिला सिपाही इसे लेकर कुछ ज्यादा मुस्तैद थीं।

इसी दौरान कार ड्राइवर ने दोनों महिला सिपाहियों को उड़ा दिया। घायल दोनों महिला सिपाहियों को सदर अस्पताल भभुआ में इलाज के बाद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, बाद में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। किसी तरह कार ड्राइवर को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि कार चला रहा शख्स चैनपुर प्रखंड का बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता है। शराब के नशे में कार ड्राइव कर रहा था। इस घटना को लेकर इलाके में खूब चर्चा है।

Related Articles