BANK JOB : 6035 पदों पर निकली है भर्तियां....जल्दी करें आवेदन...योग्यता, उम्र और परीक्षा को लेकर पूरी डिटेल जानकारी पढ़िये

रांची। IBPS के आवेदकों के लिए अब कुछ ही घंटे का वक्त बचा है। कल यानि 21 जुलाई को आवेदन की आखिरी तारीख है। अगर आपने अभी तक अपना आवेदन नहीं भरा है, तो तुरंत अप्लाई करें। IBPS क्लर्क भर्ती 2022 ( बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान )ने 6035 पदों पर वैकेंसी निकाली है। ग्रेजुएट युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2022 और ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2022 हैं।

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/ EWS के लिए 850 रूपये
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ PH के लिए 175
अवेदन का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड , नेट बैंकिंग या बैंक चालान के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन भरने वाले अभ्यर्थी की उम्र 1 जुलाई 2022 के अनुसार न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिये।

यूपी में सबसे ज्यादा वैकेंसी

  • अंडमान और निकोबार 04
  • आंध्र प्रदेश 209
  • अरुणाचल प्रदेश 14
  • असम 157
  • बिहार 281
  • चंडीगढ़ 12
  • छत्तीसगढ़ 104
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 01
  • दिल्ली 295
  • गोवा 71
  • गुजरात 304
  • हरयाणा 138
  • हिमाचल प्रदेश 91
  • जम्मू और कश्मीर 35
  • झारखंड 69
  • कर्नाटक 358
  • केरल 70
  • लद्दाख 00
  • लक्षद्वीप 05
  • मध्य प्रदेश 309
  • महाराष्ट्र 775
  • मणिपुर 04
  • मेघालय 06
  • मिजोरम 04
  • नागालैंड 04
  • ओडिशा 126
  • पुडुचेरी 02
  • पंजाब 407
  • राजस्थान 129
  • सिक्किम 11
  • तमिलनाडु 288
  • तेलंगाना 99
  • त्रिपुरा 17
  • उत्तर प्रदेश 1089
  • उत्तराखंड 19
  • पश्चिम बंगाल 528

ग्रेजुएट भर सकते हैं आवेदन

अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री और साथ साथ कंप्यूटर की वर्किंग नॉलेज होनी जरूरी है। चयन दो चरणों में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा पर आधारित होगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से 21/07/2022 तक अपना आवेदन कर सकते है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story