रांची। झारखंड में शिक्षक भर्ती (सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा) में 200 पदों को आरक्षित रखा जायेगा। हाईकोर्ट के आये फैसले के बाद JSSC ने ये जानकारी साझा की है। जेएसएससी ने बहादूर महतो व अन्य बनाम स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को लेकर WP(S) 5594/2023 डमरूधर साहू एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य में हाईकोर्ट ने 15 अक्टूबर र 18 अक्टूबर को फैसला सुनाया था।

हाईकोर्ट के सहायक आचार्य भर्ती को लेकर सुनाये गये फैसले के आधार पर JSSC ने बताया है कि 200 पद याचिकाकर्ताओं के लिए आरक्षित रखा गया है। आयोग ने बताया कि झारखंड हाईकोर्ट में दायर WP(S) 4049/2023 बहादूर महतो एवं अन्य बनाम स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड तथा WP(S) 5594/2023 डमरूधर साहू एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य पारित आदेश में ये विज्ञापन प्रभावित होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...