जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुंछ सेक्टर में सेना के जवानों ने घुसपैठ की बड़ी घटना को नाकाम कर दिया। ऐसी खबर आ रही है की सेना के जवानों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

पुंछ सेक्टर में सर्च अभियान के दौरान सेना के जवानों ने एक आतंकी का शव बरामद किया है, साथ ही बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। पीआरओ डिफेंस जम्मू ने बताया की आज भारतीय सेना के जवानों ने पुंछ सेक्टर में एलओसी पर कुछ घुसपैठियों की संदिग्ध हरकत देखी। सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी। जिसके बाद आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर गोली चलाना शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी करवाई की। जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए, और एक का शव बरामद कर लिया गया है। पीआरओ ने बताया की सच ऑपरेशन में 2 एके- 47 राइफल, एक पिस्तौल और अन्य सामग्री बरामद किए गए हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...