रांची । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। गुजरात में प्रचंड जीत के बाद भाजपा की संसदीय बोर्ड का गठन किया गया। जिसमें झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को शामिल किया है। इसके अलावा इस टीम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा भी शामिल है।

आपको बता दें हाल ही में गुजरात चुनाव में बीजेपी प्रचंड जीत के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। अहमदाबाद से लेकर दिल्ली तक राजनीति गुजरात के नई सरकार गठन बनाने में जुटी है। इसी क्रम में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने गुजरात में मुख्यमंत्री चयन के लिए संसदीय बोर्ड का गठन कर दिया गया है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड के विधायक दल का नेता चुनने के लिए 3 लोगों का नाम चयन किया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड के अर्जुन मुंडा को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

आपको बता दें झारखंड में बीजेपी को मजबूत करने और बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर अर्जुन मुंडा का नाम जिस तरह से उभर कर आया है उसका फायदा बीजेपी लेना चाहती है। ताकि गुजरात को झारखंड में तैयारी के तौर पर आजमाया जा सके। गुजरात के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर झारखंड से अर्जुन मुंडा को संसदीय बोर्ड की टीम में शामिल किए जाने को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...