आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन उपायों को आजमाकर देखें, कभी नहीं होगी धन की कमी, इन टिप्स को जरूर आजमायें

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु का अहम योगदान है। वास्तु का पालन कर ना सिर्फ घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है, बल्कि धन धान्य की भी कमी नहीं होती होती है। वास्तु दोष पर कई लोगों की जिंदगी में काफी बुरा असर होता है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी को दूर करने के उपाय हैं। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या फिर आपके ऊपर भारी कर्ज है तो आप वास्तु के कुछ आसान से उपाय अपना सकते हैं. आइए जानते हैं वास्तु से जुड़े धन प्राप्ति के उपाय.

मां लक्ष्मी की बरसेगी घर में कृपा इन बातों का रखें ख्याल
• आप अपने घर में गूगल जला कर उसके धुएं को हर कमरे में दिखा सकते हैं। गुगल में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने की छमता होती है और ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।
• यदि घर के आंगन में तुलसी का पेड़ लगा है और नियमित रूप से आप उसकी पूजा एवं कुछ विशेष दिन छोड़ कर जल देकर उसकी सेवा करते हैं, तो वास्तु अनुसार इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और जहां तुलसी का वृक्ष होता है वहां दैवीय कृपा से वास्तु दोष नहीं लगता है। तुलसी का पौधा जिस कर घर में पूजा जाता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
• जो लोग रोज सूर्यास्त के बाद शाम के समय घर की दहलीज और आंगन में गाय के शुद्ध देशी घी का दीपक जलाते हैं। वहां कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता है। दीप का प्रकाश नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है।
• घर का किचन यदि पूर्व दिशा या अग्नि कोण में नहीं बना है तो आप एक छोटे से गमले में तुलसी जी का पोधा पूर्व दिशा की ओर रख सकते हैं। ऐसा करने से किसी भी प्रकार का वास्तु दोष घर में नहीं लगता है और दुबारा आपको वास्तु के अनुरूप किचन बनवाने की जूरूरत नहीं पढ़ेगी।
• वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तीन दरवाजे एक सीधाई में नहीं होने चाहिए और घर का प्रवेश द्वार हमेशा अंदर वाले दरवाजे से बड़ा होना चाहिए। इसी के साथ घर के दरवाजे पर स्वास्तिक या शुभ लाभ लिखा होना चाहिए। जिससे की कोई भी बुरी नजर घर में न लगे और प्रवेश द्वार से ही नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में आने से रुक जाए।
• घर का बाग बगीचा साफ होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ध्यान रहे कि सूखे और मुरझाए हुए फूल घर के गार्डन में न हों क्योंकि ऐसे फूल घर में दरिद्रता लाते हैं और इनसे वास्तु दोष लगता है। बहतर है कि ऐसे फूलों को हटा दें।
• घर में अधिकतर वास्तु दोष टूटी-फूटी चीजें रखने से होता है तो इस प्रकार से घर में कबाड़ न एकत्रित होने दें और घर को साफ सुथरा रखें। जहां गंदगी होती है वहां सबसे पहले वास्तु दोष लगता है।
• आपके घर में कहीं भी पानी नल से न टपकता हो इसका अवश्य ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार टपकते हुए नल को तुरंत बदलवा लें या ठीक करा लें क्योंकि ऐसे नल घर में मानसिक तनाव देते हैं।
• घर में जल की निकासी उत्तर या पूर्व दिशा में ही होनी चाहिए। घर निर्माण कराते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
• सूर्यास्त के बाद शाम के समय घर में बाहर की लाईट ऑन रखनी चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। वास्तु के लिहाज से घर में शाम के समय बाहर एक लाईट का जलना शुभ होता है और सकारात्मकता आती है साथ ही उस घर में माना जाता है कि मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए सूर्यास्त के बाद रात के समय घर में अंधेरा न होने दें।
• सुबह की पहली रोटी गौ माता को अवश्य परोसें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में वास्तु दोष नहीं लगता है। जिस घर में पहली रोटी गौ माता को खिलाई जाती है वहां अन्न की कमी नहीं रहती है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story