रांची। रेलवे बोर्ड ने संथाल वासियों को एक और तोहफा दिया है। रेलवे बोर्ड ने संथाल को रेल सेवाओं की एक और सुविधा देने का फैसला लिया है। इस संबंध में सांसद निशिकांत दुबे को भी लेटर जारी कर सूचना दी है। इसके मुताबिक गोड्डा – पाकुड़ के बीच रेल सेवा के अलावा बासुकीनाथ चितरा – जोडामो, मधुपुर – गिरिडीह- पारसनाथ और मधुपुर – गिरीडीह- धनबाद के बीच भी रेल सेवाएं शुरू होगी।

सांसद दुबे ने केंद्र की इस पहल को बड़ी सौगात बताया है। कहा कि प्रधानमंत्री के कारण रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी के नेतृत्व में संथाल परगना का गोड्डा व देवघर रेल का बड़ा केंद्र बनेगा। गोड्डा पीरपैंती लाइन की स्वीकृति के बाद अलग-अलग रूटों के लिए रेल सेवा शुरू होगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...