Congress Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। हालांकि इस लिस्ट में भी झारखंड से एक भी प्रत्याशी का नाम नहीं है। कुल 46 प्रत्याशियों की लिस्ट चौथी सूची में है। इनमें से 12 नाम एमपी से हैं। राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को टिकट दिया गया है, तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को रतलाम सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही एमपी में अब कांग्रेस ने कुल 22 सीट पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। गुना और विदिशा समेत 6 लोकसभा सीट फिलहाल होल्ड पर हैं।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कुल 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषण कर दी है। वहीं कांग्रेस ने आज दूसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसके पहले भी 10 नामों की घोषणा हो चुकी है। कुल मिलाकर 22 प्रत्याशियों को मैदान में कांग्रेस ने अभी तक उतारा है। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे राजगढ़ से चुनाव लड़ेग। वहीं कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया को रतलाम सीट से टिकट दिया है। भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के सामने अरुण श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...