भागलपुर। प्यार भी क्या अजीब चीज है, कभी भी, किसी से भी हो जाता है। भागलपुर का ही मामला देख लीजिये, जहां 5 बच्चों की मम्मी को दो बच्चों के पापा से प्यार हो गया और फिर दोनों घर से फरार हो गये। दोनों जब एक साथ पार्क में बैठे थे, तभी महिला के पति ने ने बीबी को रंगे हाथों आशिक के साथ पकड़ लिया। इस मामले में जबकर तमाशा हुआ। इधर महिला इस बात पर अड़ गयी कि वो तो अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी।

मामला भागलपुर का है। जानकारी के मुताबिक एक ही गांव की 5 बच्चों की महिला को दो बच्चो के पिता से प्यार हो गया। फिर दोनों भागलपुर से पटना भाग गए, लेकिन पटना में जब दोनों के पैसे खत्म हो गये, तो वापस भागलपुर लौट आये। इधर महिला के पति को पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ सैंडिस कंपाउंड में बैठी है, तो वो वहां आ धमका और जमकर बवाल काटा।

इधर, महिला साधना देवी ने जिद बांध ली, कि वो अपने प्रेमी अनुज के साथ रहेगी। तमाशे के बाद पुलिस पहुंची और प्रेमी और प्रेमिका को अपने साथ थाने ले गयी। इससे पहले पति बजरंगी ने पत्नी के भाग जाने की शिकायत थाने में दर्ज करायी थी। आरोप है कि बजरंगी पासवान की पत्नी साधना देवी और अनुज के बीच काफी वक्त से अफेयर चल रहा था। साधना का आरोप है कि उसका पति उसे खाना नहीं देता। उसके साथ मारपीट करता है।

महिला का कहना है कि वो अपने पति के साथ नहीं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। वो अपने पांचों बच्चों को भी अपने साथ नहीं रखेगी। वो अपने पापा के साथ रहेंगे।क्योंकि प्रेमी अपनी शादी शुदा महिला को तो साथ रखने को तैयार लेकिन बच्चों को अपनाने को तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस इस मामले में फैसला करेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...