स्वास्थ्य बीमा योजना का अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया स्वागत, शिक्षक नेता सुनील कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जताया आभार

रांची । अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेता सुनील कुमार ने झारखंड सरकार द्वारा पारिवारिक स्वास्थ बीमा संबंधी बहू प्रतीक्षित मांग को लागू किए जाने पर झारखंड सरकार और विशेष रूप से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा इससे राज्य कर्मियों तथा शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने में बहुत सुविधा होगी।
ज्ञात हो कि पिछले लंबे समय से शिक्षक नेता श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में पिछले लंबे समय माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी से कई बार मिलकर, उन्हें ज्ञापन देकर, विभिन्न शिक्षक संघ के कार्यक्रमों के मंच से इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाया जाता रहा । स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हमेशा अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राज्यकर्मियों के हित में इसे लागू करने का आश्वासन दिया था। जो पूरा हुआ।









