रांची: 13 March 2023 Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 13 मार्च को बुध की राशि मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही मंगल के इस गोचर से शनि के साथ नवम पंचम योग बन रहा है। मंगल के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों को अपार सफलता और लाभ मिलने वाला है। लेकिन कई राशियां ऐसी भी है जिन्हें मंगल के इस राशि परिवर्तन से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, कुंभ राशि, वृषभ राशि की मुश्किलें बढ़ सकती है। आईये अब देखते हैं आज का राशिफल

मेष राशि । समय कठिन है, कार्यक्षेत्र में बार-बार होने वाले बदलाव आपको भ्रमित कर सकते हैं। प्रतिबद्धता का अभाव आर्थिक पक्ष में नकारात्मक अस्थिरता का कारण हो सकता है। हालांकि, यह अवधि निश्चित रूप से आपको विभिन्न स्वास्थ्य उल्लंघनों से प्रभावित करेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा है। जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं, आज उन्हें कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. जॉब को लेकर तनाव रहेगा

वृषभ राशि। आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा. आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत के मामले में आप फिट महसूस करेंगे। पुराने मित्रों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आप उनके साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के साधनों से जुड़े छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशि। घरेलू लोगों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा. आपके नए संपर्क भविष्य में काम आएंगे। आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन सकते हैं, लेकिन आय में कमी के भी योग हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अधिक दौड़ होगी।

कर्क राशि। आज के दिन अपेक्षित सफलता मिल सकती है. आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। अचानक धन लाभ या कहीं से उपहार प्राप्त हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि। आज आपका करियर एक नई दिशा लेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठों के सहयोग से आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आपके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। घर में सुखमय वातावरण बना रहेगा. भाई के स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा. आज किसी दोस्त की वजह से आप किसी मुश्किल में फसते फसते बच सकते हैं.

कन्या राशि। आज कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन अशांत रहेगा, कुछ चिंताएं मन को प्रभावित करेंगी। यदि आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में संकोच नहीं करते हैं, तो आप अपनी परियोजना को बर्बाद कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। बच्चे खेलकूद में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, लेकिन उन पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि चोट लगने की संभावना बन रही है. नई परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे. सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें. मौसम की प्रतिकूलताओ को हल्के में ना लें. सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

तुला राशि। आज आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी लेकिन आर्थिक दबाव हो सकता है. पैसों के मामलों को समझदारी से हैंडल करना चाहिए। व्यावसायिक सन्दर्भ में, आप किसी रचनात्मक कार्य के लिए संपत्ति का उपयोग अपने लाभ के लिए कर सकते हैं। आप विचारों को विकसित करने के अवसर तलाशने में समय और ऊर्जा लगा सकते हैं।

वृश्चिक राशि। आज माता-पिता के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे. घर पर अचानक किसी मित्र का आगमन हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।

धनु राशि। आज आप मनोरंजन के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. आर्थिक स्थिति तेजी से मजबूत होगी। भावनात्मक उथल-पुथल आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। खुदरा और थोक व्यापारियों दोनों के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार, व्यवसाय अच्छा चलेगा।

मकर राशि। आज का दिन शुभ रहेगा। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। आप में से कुछ नए संपर्क स्थापित करने में सक्षम होंगे। आप रचनात्मक क्षेत्रों में असाधारण रूप से अच्छा करेंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

कुम्भ राशि। आज आपके काम करने के तरीके में बदलाव आ सकता है। किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है।

मीन राशि। आज आपको कुछ नए और रोचक अनुभव मिलेंगे। पढ़ाई या करियर से जुड़ा काम फिर से शुरू होगा। यात्रा करने से बचें क्योंकि इससे आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। आप बहुत कुछ सीखेंगे। किसी काम में आपको नए अनुभव मिलेंगे। आज समाज में आपका रुतबा ऊंचा रहेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...