रांची। आज एक जुलाई है। 1 जुलाई 2022 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। जुलाई की पहली तारीख से रसोई गैस की कीमत, क्रिप्टोकरेंसी, पालिथीन बैन, आधार पैन लिंक सहित कुछ और भी बदलाव होंगे। आइये जानते हैं।

पालिथीन आज से बैन

केंद्र के सख्त निर्देश के बाद आज से देश भर में पालिथीन बैन हो गया है। आज से देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। कैरी बैग का भी इस्तेमाल अब नहीं कर सकेंगे। केंद्र के निर्देश के बाद अब राज्यों ने भी इस संबंध में सख्त निर्देश अधिकारियों को जारी कर दिय है। आज से छापेमार कार्रवाई भी शुरू होगी।

रसोई गैस के दाम

हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर के दाम भी कंपनियां तय करती थी। आज घरेलू और कमर्शियल गैस के दाम कंपनियां तय करेगी। माना जा रहा है कि गैस के दाम फिर से बढ़ सकते हैं। पेट्रोलियम क्षेंत्र की कंपनियां हर महीने की एक तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती है। आज कीमतों के बढ़ने का ऐलान हो सकता है।

आधार पैन लिंक

30 जून की तारीख आखिरी तारीख आधार और पैन को लिंक कराने की थी। अगर नहीं कराया तो आपका पैन कार्ड ब्लाक हो सकता है या फिर जुर्माना लग सकता है। कई बार केंद्र सरकार ने इसे लेकर निर्देश दिये थे, लेकिन अगर आपने लापरवाही की है तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

डीमेट की कवाईसी

शेयर मार्के का कारोबार करने वालों को डीमैट अकाउंट के केवाईसी अपडेट करने की तारीख बीत गयी है। अब तक अगर KYC नहीं कराया तो आपका खाता बंद हो सकता है।

क्रिप्टो कैरेंसी पर टीडीएस

1 जुलाई 2022 से सभी क्रिप्टो कैरेंसी के ट्राजेक्शन पर 1 प्रतिशत टीडीएस का भुगतान करना होगा। चाहे वो फायदे में बेचा गया हो या फिर घाटे में। क्रिप्टो में निवेश पर टीडीएस लगने से सरकार को अब लेनदेन की पूरी जानकारी हो जायेगी।

होम लोन की ईएमआई महंगी

होमलोन के रीसेट डेट जिन किसी का 1 जुलाई है, उनकी ईएमआई आज से महंगी हो जायेगी। 20 साल के लिए 20 लाख रूपये के होम लोन पर 7.25 फीसदी ब्याज दर से जो 15,808 रूपये ईएमआई चुकान रहे थे, लेकिन अब उन्हे 7.75 की दर से 16,419 रूपये देना होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...