JAC 12th Arts, Commerce Result 2022 के रिजल्ट में थो़ड़ी देरी.... SMS से भी आप जान सकते हैं परिणाम, देखिये कैसे

रांची। झारखड में 12वीं आर्ट्स और कामर्स के रिजल्ट में देरी होगी। पहले (JAC 12th Arts, Commerce Result 2022) बोर्ड की तरफ से बताया गया था कि रिजल्ट दोपहर बाद 2.30 बजे जारी हो जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि सर्वर की वजह से परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी हो रही है। इससे पहले बोर्ड की तरफ से ये जानकारी दी गयी थी कि 2.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे पहले ही जारी कर दिए हैं।जैक की तरफ से ये व्यवस्था की गयी है, जिसके मुताबिक परीक्षार्थी एसएमएस के जरिये भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर टाइप करना होगा और इस मैसेज को 56263 पर भेजना होगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story