OPS अपडेट : ‘NSDL की राशि राज्यकर्मियों को दिलायी जायेगी’…..NMOPS के कार्यक्रम में मंत्री बोले…NSDL में जमा राशि सरकारीकर्मियों को दिलाने के लिए किया जा रहा काम

चतरा। पुरानी पेंशन बहाली का ऐलान हो चुका है। कैबिनेट से मंजूरी और NPS की कटौती बंद होने के साथ ही झारखंड के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना अब लागू हो गयी है। हालांकि कुछ सवाल अभी भी बने हुए हैं, सबसे बड़ा सवाल तो यही कि NSDL की राशि लौटायी जायेगी की नहीं। हालांकि राज्य सरकार ने NSDL में जमा NPS की राशि को वापस लाने की कवायद शुरू कर दी है। झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हो गयी है। अब राज्य के कर्मचारियों को एनएसडीएल में जमा राशि भी दिलाई जाएगी और समुचित लाभ भी दियाजायेगा। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि इसके लिए भी राज्य सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है।

सत्यानंद भोक्ता चतरा में पुरानी पेंशन बहाली आभार सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS), झारखंड की चतरा जिला इकाई की ओर से आयोजित पेंशन आभार रैली में भोक्ता ने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ होते हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने कैबिनेट के माध्यम से ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नियमावली में संशोधन कर पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू कर झारखंड ने इतिहास रचा है। जिसे अब आगे आने वाली कोई भी सरकार बदल नहीं पाएगी.

दरअसल, श्रम मंत्री भोक्ता पेंशन आभार रैली के तहत स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे. मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड की तर्ज पर बिहार में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से आग्रह किया है.

विकास योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में इनकी अहम भूमिका होती है। हेमंत सरकार बेहद संवेदनशील सरकार है। बिना भेदभाव के हर वर्ग और समुदाय के लिए ईमानदारी से खड़ी है। लोकतंत्र में सभी को अपना हक मांगने का अधिकार है। आप सभी ईमानदारी से राज्य की सेवा करें, आपकी परवाह सरकार करेगी। सरकार राज्य के समुचित विकास के लिए कृत संकल्पित है। मंत्री ने कहा कि एनएसडीएल में जमा राशि भी सरकारीकर्मियों को दिलाई जाएगी। इसके लिए भी काम किया जा रहा है।

Related Articles

close