झारखंड : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए इंडियन डिफेंस सर्विस के इंजीनियर…कैसे हुआ घूसखोरी का खुलासा? जाने

Jharkhand: Indian Defence Service engineer caught red handed taking bribe... How was the bribery exposed? Know here

रांची: भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन डिफेंस सर्विस के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातू सरिया को 40,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रकम एक ठेकेदार के 27 लाख रुपये के बिल के भुगतान के बदले 2% कमीशन के रूप में मांगी गई थी।

CBI की सटीक योजना, ऑफिस में पकड़ा गया इंजीनियर

CBI की रांची इकाई ने बुधवार शाम सूजाता चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्थित कार्यालय में छापा मारा और इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। ठेकेदार की शिकायत पर CBI ने पहले मामले की जांच और सत्यापन किया और फिर कार्रवाई को अंजाम दिया।

नामकुम स्थित आवास पर भी छापेमारी जारी

गिरफ्तारी के तुरंत बाद, CBI की टीम इंजीनियर के नामकुम स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। अभी तक इस छापेमारी में क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

कैसे हुआ घूसखोरी का खुलासा?

ठेकेदार ने CBI में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 लाख रुपये के बिल भुगतान के लिए इंजीनियर ने रिश्वत की मांग की। जब ठेकेदार ने घूस की रकम किस्तों में देने की बात कही, तो इंजीनियर ने इसे स्वीकार कर लिया। जैसे ही उसने पहली किस्त के रूप में 40,500 रुपये लिए, CBI टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close