स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन ने कुष्ठ अस्पताल और स्कूल के बच्चों के लिए वितरित किए वर्तन और पढ़ने की सामग्री….

जमशेदपुर स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, जमशेदपुर द्वारा पार्वती घाट बिष्टुपुर में स्थित “अंत्योदय आश्रम” कुष्ठ अस्पताल के अंदर लेपर्स किड्स स्कूल के बच्चो़ के लिए “मध्याह्न भोजन का बर्तन” और “पढ़ने की सामग्री” वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । “कुष्ठ” बस्ती के अध्यनरत बच्चे भी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे ।
पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा स्कूल भवन का पुनर्निर्माण र्और उन्नयन भी किया गया है। जिसमें बाहरी परिसर , चबुतरा की मरम्मत, स्कूल भवन के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों की पेंटिंग शामिल है। इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों में टी एस कलसी अध्यक्ष चमक सेनगुप्ता सचिव, समरेंद्र सरकार, सुब्रोल रॉय, एन सी मटालिया, प्रबीर दत्ता, औ आर लछ्मी, एन ऐस राव, अशोक रजक, नुपुर दास, एम भसानी, के एम श्रीबास्तभ पेंशनर्स एसोसिएशन की तरफ से मौजूद थे। रिंटू रजक और आर शिव कुमार UFBEU की तरफ से और “अंत्योदय आश्रम” से दीपेंद्र भट्ट, सूरज सिंह और अल्पना चटर्जी, निलमनी बोस उपस्थित थे। सभी उपस्थित सदस्य और पदाधिकारी ने मिलकर इस आयोजन को एक भव्य सफल बनाने में भरपूर योगदान दिया।









