Weather Update: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में कब तक हैं बारिश के आसार, वज्रपात की भी आशंका

झारखंड: रांची में 29 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे मौसम विभाग के अनुसार सभी दिन एक से दो बार हल्के या मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। अगले 4 दिनों तक राज्य में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री का तापमान बना रहेगा। वही पूरे राज्य में 25 और 26 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान राज्य में हल्के वह मध्यम दर्जे की बारिश के साथ गर्जन हुआ वज्रपात की आशंका है। उधर रांची में मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद राजधानी और आसपास के जिलों में खूब बारिश हुई।

बिहार से पंजाब तक टर्फ बनने से हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के दक्षिण-पूर्व से लेकर पंजाब तक एक टर्फ बनने से रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान कोडरमा में सबसे ज्यादा 25.4 और हजारीबाग में 23.0 मिमी बारिश हुई। जबकि चाईबासा में 21.3 मिमी बारिश हुई। साहिबगंज, रांची, गोड्डा, लातेहार आदि में छिटपुट बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान रांची में दिन के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी का तापमान 23 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 व 30 सितंबर को झारखंड में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 1 अक्टूबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। 2 अक्टूबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं।

गरज के साथ बारिश के आसार

रांची और इसके आसपास के इलाके में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सामान्यत: आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश की संभावना है। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा 53.6 मिलीमीटर रांची के खलारी में दर्ज की गयी

उच्चतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज, जबकि न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस गुमला केवीके में दर्ज किया गया।

एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चतरा, देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू व सिमडेगा के कुछ इलाकों में एक से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। ऐसे में मौसम खराब रहने पर घर से निकलने में सावधानी बरतें. बारिश के दौरान पेड़ के नीचे नहीं रुकें। बिजली के उपकरण से दूर रहें

ऐसी स्थिति में पानी वाले क्षेत्र से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर रुकें। पक्का मकान काफी सुरक्षित है।

Related Articles

close