अफीम और गांजा के साथ पारा शिक्षक गिरफ्तार ..पूछताछ जारी

चतरा : अफीम और गांजा की खेप के साथ चतरा से पारा शिक्षक गिरफ्तार हुआ है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंदा थाना पुलिस ने यूएमएस बेसरा के पारा शिक्षक अरविंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। 700 ग्राम अफीम, ढाई सौ ग्राम गांजा व तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त की गई है। पारा शिक्षक को गिरफ्तार कर थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।

Related Articles

close