झारखंड- स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा, कई बच्चों की हालत गंभीर
Jharkhand- A vehicle carrying school children met with an accident while they were on their way to school, many children are in critical condition.

School Van Accident : स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में कई बच्चों को गंभीर चोट आयी है। पूरी घटना गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक स्कूली बच्चों से भरी एक सवारी गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। यह दुर्घटना तिसरी-पलमरुआ मुख्य मार्ग पर नैयाडीह मोड़ के पास हुई।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में लगभग 15 बच्चे सवार थे, जिनमें से कई को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि आर्य पब्लिक स्कूल के लगभग 15 छात्र सवार थे, जो सुबह स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान नैयाडीह मोड़ के पास सड़क पर गिलानुमा मिट्टी होने और वाहन का ब्रेक ठीक से काम न करने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू का काम शुरू किया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन से बच्चों को बाहर निकाला और ऑटो के माध्यम से तिसरी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
इधर, इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार राज ने इस संबंध में बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में उनके स्कूल के बच्चे सवार थे। उन्होंने पुष्टि की कि यह हादसा वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। प्रिंसिपल ने बताया कि वाहन को कुछ नुकसान हुआ है, जबकि एक-दो बच्चों को ही हल्की चोटें आई हैं और बाकी सभी सुरक्षित हैं।









