आबूआ आवास योजना की सूची ग्राम सभा में पंचायत सचिव ने की जारी

रवि कुमार गुप्ता

गढवा । केतार प्रखंड के ग्राम पंचायत परतीकुशवानी के पंचायत भवन में सार्वजनिक रूप से आबूवा आवास की सूची जारी किया गया साथ ही विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित पंचायत सचिव अशोक कुमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की यह सूची जो 1006 लोगों की जो की हमे आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से 801 तथा दूसरे पंचायत में जाकर 205 लोगों द्वारा हमलोगों को मिला था।

इस सूची में अभी भी कुछ लोग हैं जो अबूवा आवास देने योग्य नहीं हैं इस विशेष ग्राम सभा द्वारा पारित सूची का प्रकाशन तथा प्रकाशित सूची के विरुद्ध आपत्ति आमंत्रण या निराकरण आवेदन पत्र लिया जाएगा।

साथ ही मौके पर उपस्थित ब्लॉक प्रमुख चंद्रावती देवी ने कही की सूची की स्त्यापन के लिए टीम गठित की गई है और सत्यापन के बाद बेघर, लाचार, और जरूरत मंद को देने में हम सभी की मदद करे, जितनी आवदेन मिली है उसी में आवास टारगेट के हिसाब से सबको बारी बारी से आवास मिलेगी। और जो लोग अभी तक योग्या लाभुक वंचित रह चुके हैं उनका भी इस सूची में नाम जोड़ा जाएगा |

Related Articles

close