बड़ी खबर : झारखंड कैडर के 13 IPS जाएंगे ट्रेनिंग पर, अधिसूचना जारी

रांची : झारखंड कैडर के 13 आईपीएस अधिकारी ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. 6 जनवरी की दोपहर तक सभी आईपीएस अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए एनपीए में योगदान देना है.

8 जनवरी से 16 फरवरी तक ट्रेनिंग

सभी तेरह आईपीएस अधिकारी 8 जनवरी से लेकर 16 फरवरी तक हैदराबाद स्थित पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.

जिन आईपीएस अधिकारियों को ट्रेनिंग में जाना है उनमें सरोजिनी लकड़ा, अमेल्ड एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडे, विजय आशीष कुजूर, अजय कुमार सिन्हा, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार और अजय कुमार शामिल हैं.

Related Articles

close