मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान : स्कूलों को लेकर धनबाद में की बड़ी घोषणा, अगली कैबिनेट में लग सकती है मुहर

Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है। धनबाद के बलियापुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि पूरे राज्य में श्रम आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। इन स्कूलों में श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। वहीं पांच हजार मॉडल स्कूल खोले जाएंगे, ताकि राज्य के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सके। उन्होंने कहा कि गरीब के बच्चे भी अच्छी शिक्षा ले सकें, यही उनका मकसद है।

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने धनबादवासियों को विकास योजनाओं का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 133 योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 84 योजनाओं का उद्घाटन किया। दरअसल बलियापुर हवाई पट्टी पर झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर युवाओं को जॉब ऑफर लेटर दिया गया और रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता भी दिया गया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वोट के लिए व्यापारी लोग हेलीकॉप्टर से पूरे राज्य में घूमने लगा है।

बलियापुर में आयोजित जॉब ऑफर लेटर सह रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता वितरण समारोह में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो और पूर्णिमा नीरज सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

close