कैश कांड में निलंबित कांग्रेस विधायकों का निलंबन वापस: विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया ऐलान

रांची: कोलकाता में कैश के साथ गिरफ्तार होने के बाद कांग्रेस से निलंबित तीनों विधाय डॉ. इरफान अंसारी, नमन विक्सल गाड़ी और राजेश कच्छप का निलंबन वापस ले लिया गया है। विधानसभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसका ऐलान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर में किया ऐलान राजेश ठाकुर ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्लकार्जुन खड़गे जी ने तीनों विधायकों को निलंबन मुक्त करने की सहमति प्रदान की है। तत्काल प्रभाव से तीनों का निलंबन वापस लिया जा रहा है। इस मामले में जब पत्रकारों ने पूछा कि आप लोगों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया था। कोर्ट इस पर जो इशारा कर रही थी वह आप सभी के सामने है। एफआईआर का मतलब जो पहली सूचना मिली थी उस आधार पर कार्रवाई हुई थी । इन्होंने सार्वजनिक रूप से और पार्टी के सामने भी अपनी बात रखी है। अब पार्टी ने निलंबन मुक्त करने का फैसला लिया है।

Related Articles

close