झारखंड : बारिश का अलर्ट …. आधा दर्जन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट…. पढ़ियें किन-किन जिलों में बदलेगा मौसम

रांची : चिलचिलाती गर्मी में मौसम से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। अगले कुछ घंटे में झारखंड के कई जिलों का मौसम बदलने वाला है। कई जगहों पर बारिश होगी और कई जगहों पर बारिश के साथ तेज आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक झारखंड की राजधानी रांची, धनबाद बोकारो सहित आधा दर्जन जिलों में मौसम में बदलाव होगा। मौसम में बदलाव की वजह से दिन और रात के तापमान में कमी आयेगी।
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र रांची की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक रांची के कई हिस्सों के अलावे, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा में बारिश होगी । कई जगहों पर तेज और मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेगी, वहीं आंधी की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने हवा की रफ्तार का आकलन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी है। मौसम विभाग ने लोगों से अपीली की है कि वो सतर्क और सावधान रहे। सुरक्षित स्थान में शरण लें। बिजली के घंटे और पेड के नीचे नहीं रहे। किसान अपने खेतों से भी दूर रहे।

Related Articles

close