झारखंड : तपती धूप के बीच मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी…झारखंड के इन इलाकों में अचानक बदलेगा मौसम…जानें कब तक रहेगा खराब मौसम

Jharkhand: Amid the scorching heat, the weather department has made a major prediction... The weather will suddenly change in these areas of Jharkhand... Find out how long the bad weather will last.

Jharkhand Weather Update: मार्च के पहले ही सप्ताह में झारखंड में मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में आंशिक बादल और बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Jharkhand Weather Update के अनुसार सोमवार 9 मार्च को बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण देखने को मिल रहा है। 10 मार्च को भी झारखंड के कई जिलों में इसका असर बना रहेगा। बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Jharkhand Weather Update के अनुसार इन दिनों राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 19°C रहने का अनुमान है। जमशेदपुर में अधिकतम 34°C और न्यूनतम 23°C, जबकि धनबाद में अधिकतम 33°C और न्यूनतम 22°C रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो जाएगा, लेकिन गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close