झारखंड : खाड़ी संकट के बीच झारखंड सरकार की पहल, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर…यहां करें संपर्क
Jharkhand government's initiative amid Gulf crisis, helpline number released...contact here

खाड़ी देशों में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच Jharkhand Gulf Helpline जारी की गई है, ताकि विदेशों में फंसे झारखंड के नागरिकों को तत्काल सहायता मिल सके। Hemant Soren ने दुबई, कुवैत, कतर, बहरीन, सऊदी अरब और ईरान समेत अन्य देशों में रह रहे झारखंडी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हरसंभव मदद के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि खाड़ी क्षेत्र में हालात तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में वहां रह रहे नागरिक सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi और विदेश मंत्री S. Jaishankar से अपील की है कि जंग के बीच फंसे भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के प्रयास तेज किए जाएं।
Jharkhand Gulf Helpline के तहत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के कई नंबर जारी किए गए हैं। आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
टोल फ्री: 1800-3456-526
लैंडलाइन: 0651-2480083, 0651-2481188, 0651-2480058
व्हाट्सएप: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432









