P.K.ROY कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह.. कॉलेज प्रमुख तिलक जेडिया और अध्यक्ष किशोर झा कर रहे थे नेतृत्व

धनबाद शिक्षक दिवस के अवसर पर आज पी के राय कॉलेज (P.K ROY COLLEGE) के 11वीं और 12वीं की छात्र – छात्रा एक जगह जमा हुए, मौका था 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करने का।

शिक्षक दिवस पर सम्मानित करते छात्र

कॉलेज के प्रमुख तिलक जेडिया और अध्यक्ष किशोर झा के नेतृत्व में 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स ने प्रिंसिपल बी के सिन्हा के चेंबर पहुंच कर उनको फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रिंसिपल ने सभी को धन्यवाद देते हुए सभ्य समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा की युवा पीढ़ी ही आनेवाले समाज का निर्माण करने में सक्षम हैं। इसके बाद सभी छात्रों ने कॉलेज में मौजूद शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया एवम उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह में अविनाश कुमार, आयुष, अभिषेक कुमार, स्नेहा कुमारी, पूजा कुमारी एवं अन्य सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

close