Virat Kohli IND vs SA: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रच दिया। उन्होंने दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के शतक की बराबरी कर ली। ईडेन गार्डेन में शतक के साथ ही उन्होंने सचिन के वनडे में 49 शतक की बराबरी कर ली। अब इस शतक के साथ ही ये बहस भी छिड़ गयी, कि सचिन अच्छे बल्लेबाज या फिर विराट। दरअसल सचिन ने 452 पारियों में 49 वनडे शतक बनाये थे, जबकि विराट ने शतक के लिए मात्र 277 पारियां खेली है। विराट के लिए शतक इसलिए भी खास है क्योंकि बर्थडे के दिन उन्होंने ये शतक का तोहफा लिया है। वह जन्मदिन पर वनडे क्रिकेट में शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 35वें जन्मदिन पर 119 गेंदों में शतक पूरा करते हुए महान सचिन तेंदुलकर के 49वें वनडे शतक के महारिकॉर्ड की बराबरी कर डाली।

विश्व कप 2023 में जन्मदिन पर शतक जड़ने वाले मिचेल मार्श के बाद दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ 121 गेंदों में पूरा किया था। यहां कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में विराट कोहली जब मैदान पर उतरे तो हर कोई इंतजार कर रहा था। कोहली ने भी हर चाहने वाले की हसरत पूरी करते हुए कमाल कर दिया।

सचिन के शतक की तो विराट कोहली (Virat Kohli vs Sachin Tendulkar) ने बराबरी की ही, एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। कोहली वनडे क्रिकेट (Kohli ODI Cricket) के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस का स्कोर करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज(Most fifties in ODI career) बन गए हैं। कोहली ने कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है। बता दें कि वनडे में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने अपने वनडे करियर में 145 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रहे हैं।

इसके अलावा कोहली वनडे विश्व कप के इतिहास में 1500 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले ऐसा कारनामा सचिन तेंदुलकर (2278), रिकी पोंटिंग (1743), कुमार संगाकारा (1532) रन बनाए थे. कोहली ने 34 मैच में ही वर्ल्ड कप में 1500 रन पूरा कर लिए हैं।

बर्थडे पर शतक का गिफ्ट

बर्थडे पर शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे पहले यह कारनामा भारत के विनोद कांबली ने किया था, जबकि उसके बाद सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, रोस टेलर, टॉम लाथम और मिचेल मार्श ने शतक बनाया।
• 1. विनोद कांबली (भारत) (21वां जन्मदिन) – 100* बनाम इंग्लैंड, जयपुर 1993
• 2. सचिन तेंदुलकर (भारत) (25वां जन्मदिन) – 134 बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह 1998
• 3. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) (39वां जन्मदिन) – 130 बनाम बांग्लादेश, कराची 2008
• 4. रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) (27वां जन्मदिन) – 131* बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले 2011
• 5. टॉम लाथम (न्यूजीलैंड) (30वां जन्मदिन) – 140* बनाम नीदरलैंड, हैमिल्टन 2022
• 6. मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) (32वां जन्मदिन) – 121 बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु 2023

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...