कांकेर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को दो अलग-अलग नक्सली घटना में चार जवान की मौत हो गयी। सुकमा में सुबह जहां नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गये, वहीं देर शाम आर्मी के एक जवान को बीच बाजार में नक्सलियों ने गोली मार दी। जवान का नाम मोतीलाल आंचला था,जो असम में पदस्थ। आर्मी का ये जवान छुट्टी में अपने घर आया हुआ था, इसी दौरान नक्सली ने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक जवान की स्माल एक्शन टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वह छुट्‌टी में घर आया था। इसके बाद मेले में शामिल होने गया था। उसी दौरान नक्सली मेले में पहुंचे और एक के बाद एक तीन गोलियां जवान के सीने में दाग दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

बड़े तेवड़ा निवासी मोतीलाल आंचला(29) असम में भारतीय सेना में पदस्थ था। कुछ दिन पहले छुट्‌टी होने पर घर आया था। बताया गया कि शनिवार शाम को वह उसेली गांव के मेले में अपने दोस्तों के साथ गया था।जानकारी मिली है कि शाम के करीब 6 बजे के आस-पास मेले में मुर्गा बाजार के पास कुछ नक्सली पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने मोतीलील पर एक के बाद एक 3 गोलियां दागी। इससे घटनास्थल पर ही जवान की मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
उधर, घटना की सूचना तुरंत पुलिस की टीम को दी गई। खबर लगते ही जवान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आस-पास के इलाकों में सर्च अभियान भी चलाया गया। फिलहाल आस-पास के इलाकों में सर्चिंग जारी है। माना जा रहा है कि नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक बड़ेतेवड़ा गांव का रहने वाला जवान मोतीलाल गांव के बाजार में घूम रहा था, तभी नक्सलियों ने गोलियां मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। आनन-फानन में जवान को लेकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...