लोहरदगा। गैंगरेप के आरोपी दो जवानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चार अक्टूबर को गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों जवान IRB के हैं और सेंरेंगदाग थाना क्षेत्र के सरेंगदाग पिकेट में तैनात हैं। गैगरेप करने वाले जिन दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा शामिल हैं। पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर दोनों आरोपी जवान को जेल भेज दिया है। अब विभाग दोनों जवान को नौकरी से बर्खास्त करने की तैयारी कर रहा है।

इधर, गैंगरेप की शिकार महिला की हालत अभी भी नाजुक बना हुआ है। प्राइवेट पार्ट से लगातार खून के रिसाव की वजह महिला अभी तक रिकवर नहीं हो सकी है। इधर घटना के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बर्बर गैंगरेप मामले में पुलिस मुख्यालय ने भी एसपी से रिपोर्ट तलब की है। घटना को लेकर ग्रामीणों के भड़के आक्रोश के बीच एसपी आर रामकुमार खुद पिकेट पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

प्राइवेट पार्ट को बूट से कुचल दिया

घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है। यह घटना सेंरेंगदाग थाना क्षेत्र के सरेंगदाग पिकेट के समीप हुई। घटना में शामिल आइआरबी जवान कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा ने नशे में धुत्त होकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्मत हिला खेत में घास काटने के लिए गई थी, इसी बीच दोनों जवानों ने उसे दबोच लिया। उसे प्राइवेट पार्ट को जूता से कुचल दिया। बाद में महिला किसी तरह घर पहुंची। वह खून से पथपथ थी। स्वजन ने चंदा एकत्र कर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पहले उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उसे रिम्स में रेफर कर दिया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...