रांची: सालों से नियुक्ति की राह देख रहे पंचायत सचिव पद के लिए चयनीत उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दे दिया जाएगा। पंचायती राज विभाग इसकी तैयारियों में गया है।

यह नियुक्ति जिला स्तर पर होगी। ऐसे में विभाग के उप निदेशक संदीप दुबे सभी जिले के उपायुक्तों को चिट्ठी लिखी है। यह चिट्ठी 1633 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विभाग को भेजी गयी अनुशंसा के आलोक में यह पत्र लिखा गया है। 22 मई तक पूरा करें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। बताया गया कि पंचायती राज विभाग ने 1633 चयनीत अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित निर्देश जारी किया है। पूर्व में जिन उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, उनसे जिला का प्रेफरेंस मांगा गया। जिसके बाद उन्हें जिला अलॉट किया गया। अभी भी कुछ उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चल रहा है। ऐसे में शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच 22 मई के पहले पूरा कर लेने को कहा गया है। यह भी या गया है कि 24 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन चयनीत 1633 पंचायत सचिव को नियुक्ति पत्र देंगे । जिलावार की गयी अनुशंसा

  • गढ़वा में 74
  • पलामू में 107
  • लातेहार में 29
  • चतरा में 62
  • हजारीबाग में 117
  • कोडरमा में 53
  • गिरिडीह में 121
  • देवघर में 52
  • गोड्डा में 80
  • साहिबगंज में 58
  • पाकुड़ में 34
  • दुमका में 72
  • जामताड़ा में 39
  • धनबाद में 89
  • बोकारो में 152
  • रामगढ़ में 94
  • लोहरदगा में 25
  • गुमला में 34
  • रांची में 81
  • सिमडेगा में 22
  • पश्चिमी सिंहभूम में 82
  • सरायकेला-खरसावां में 47
  • पूर्वी सिंहभूम में 109 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा की गयी

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...