रांची: राज्य के विभिन्न जिलों के 1200 महिला-पुरुष होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण चार ट्रेनिंग सेंटरों पर होगा। यह प्रशिक्षण 10 अक्तूबर से छह नवंबर तक चलेगा। रांची, लातेहार, गुमला, रामगढ़, जमशेदपुर, चाईबासा, बोकारो, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ व जामताड़ा के 202 पुरुष व 198 महिला होमगार्ड की ट्रेनिंग धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में होगी। खूंटी, गढ़वा, पलामू, लातेहार, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला, गिरिडीह व साहिबगंज के 400 पुरुष होमगार्ड का ट्रेनिंग क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में होगी।

इसी तरह रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़,चतरा, कोडरमा, धनबाद व बोकारो के 400 पुरुष होमगार्ड की ट्रेनिंग दुमका में होगी। इस संबंध में होमगार्ड मुख्यालय से संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...