राजस्थान: भरतपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की कारी मिलने के बाद लखनपुर, नदबई, हलैना और वैर थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 21 पर हंतारा के पास सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मरने वालों में 6 महिला और 5 पुरूष शामिल है। सभी मृतक भावनगर (गुजरात) निवासी बताए जा रहे हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...