रांची : देर रात हुई एक्स्ट्रीम बार में फायरिंग, एक कर्मचारी की गोली लगने से मौत

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र के रेडिशन ब्लू होटल के सामने स्थित एक्स्ट्रीम बार में रविवार देर रात एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को रिम्स अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बार में गोली चलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

रांची : देर रात हुई एक्स्ट्रीम बार में फायरिंग, एक कर्मचारी की गोली लगने से मौत
रांची : देर रात हुई एक्स्ट्रीम बार में फायरिंग, एक कर्मचारी की गोली लगने से मौत

शराब के नशे में धुत थे सभी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बार बंद होने के बाद चार-पांच युवक वहां पहुंचे और बार के कर्मचारियों से किसी बात को लेकर उनकी नोकझोंक हो गई। बार कर्मचारियों ने बताया कि बार बंद हो चुका है, जिसके बाद युवकों और कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाली और डीजे चलाने वाले कर्मचारी की छाती में सटाकर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गए।

बार के कर्मचारियों ने तुरंत घटना की जानकारी चुटिया थाना को दी। सोमवार की सुबह सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस बार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। साथ ही बार के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story