नयी दिल्ली। कप्तान रोहित शर्मा के विस्फोटक शतक की बदौलत भारत ने विश्व कप में जीत का अभियान जारी रखा है। भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने 80 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली। ये विश्व कप में भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने जीत के साथ अभियान की शुरुआत की थी। रोहित शर्मा ने 84 गेंद पर विस्फोटक 131 रनों की पारी खेली। जिसमें 5 छक्के और 16 चौके शामिल थे। वो सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार 8 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

बैटिंग पिच पर अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 272 रन बनाये। कप्तान हशमुतुल्लाह शाहिदी ने 88 गेंद पर 80 रन बनाये, वहीं ओमरजाई ने 69 गेंद पर 62 रन बनाये। 50 ओवर में 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही।

रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। रोहित और ईशान की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी की। इशान किशन इस स्कोर पर 47 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने शानदार 55 रन बनाये और नाबाद लौटे, वहीं श्रेयस अय्यर ने 23 गेंद पर 25 रन बनाये।

भारत की ओर से जशप्रीत बुमराह ने 39 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिये। वहीं हार्दिक पांडया ने 2, शर्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिये।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...