YOGA: फिट और स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को रोजाना करने चाहिए ये 7 योगासन

बढ़ती उम्र में भी रहें फिट और ऊर्जा से भरपूर, जानिए कौन से योगासनों से मिलेगी शरीर और मन को ताकत

YOGA:आज हम महिलाओं के लिए कुछ बेहतरीन योगासनों की जानकारी दे रहे हैं, जिनसे आप बढ़ती उम्र में भी खुद को फिट और तंदरुस्त रख सकती हैं।

1. भुजंगासन

बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए यह सबसे असरदार आसन है। यह ऊपरी शरीर को खींचता है और चेहरे पर चमक भी लाता है।

2. धनुरासन

मोटापा कम करने और बॉडी पोस्चर सही रखने में मददगार। पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है और ऊर्जा बढ़ाता है।

3. तितली मुद्रा

पीरियड्स को नियमित करने में सहायक और जांघों व पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनाती है।

4. चक्की चालनासन

गर्भाशय, अंडाशय, गुर्दे और शरीर के कई अन्य अंगों को मजबूत बनाने वाला योगासन।

5. बालासन

पूरा शरीर स्ट्रेच करता है, दर्द और तनाव से राहत दिलाता है।

6. उत्कटासन

कमर, कूल्हों और जांघों के लिए उत्कृष्ट। पैरों को मजबूत और सुडौल बनाता है।

7. सेतु बंधासन

शरीर के निचले हिस्से को मज़बूत करता है और कमर-कूल्हों के दर्द से राहत दिलाता है।

YOGA:: इन योगासनों को नियमित करने से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और ऊर्जा बनी रहती है।

Related Articles

close