महिला पुलिस ने पेश की ममता की मिसाल: परीक्षा देने आई मां के बच्चे को संभाला, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ, देखें फोटो

गुजरात: एक महिला कांस्टेबल सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। महिला ने कुछ ऐसा किया है जिसकी तारीफ हर तरफ हो रही है साथ ही साथ पुलिस के सॉफ्ट रवैये की भी चर्चा हो रही है।

तस्वीरों को अहमदाबाद पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया है। दरअसल महिला कांस्टेबल एक बच्चे को खिला रही है। खास बात ये है कि ये बच्चा गुजरात हाई कोर्ट चपरासी भर्ती परीक्षा देने आई एक अभ्यर्थी का है। परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल दया बेन ने महिला का एग्जाम पूरा होने तक इस बच्चे की देखभाल की।

फोटो वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल दया बेन की जमकर तारीफें हो रही हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर गजब रिएक्शन आ रहे हैं। अहमदाबाद पुलिस की भी प्रशंसा हो रही है। महिला कांस्टेबल दया बेन की ये तस्वीर सुर्खियों में बनी हुई है।
वहीं, इस बात का संज्ञान मिलने पर गुजरात के पुलिस महानिदेशक ने महिला कांस्टेबल दया बेन को सम्मानित किया है। DGP ने उन्हें सराहना पत्र दिया है।