लव, लाइक और फिर ‘डेड एंड’! इंस्टाग्राम के चक्कर में पत्नी ने उजाड़ा सुहाग, रूह कंपा देगी इस मर्डर मिस्ट्री की कहानी
Love, likes, and then a 'dead end'! A wife ruined her marriage because of Instagram; the story of this murder mystery will send shivers down your spine.

मुजफ्फरपुर: सोशल मीडिया अब केवल बातचीत और मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि कई बार यह अपराध की जड़ भी बनता जा रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया Muzaffarpur Instagram Murder Case इसी कड़वी सच्चाई को उजागर करता है। यहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्रेम संबंध एक परिवार के लिए तबाही का कारण बन गया। मामूली फोटो पोस्ट से शुरू हुआ पति-पत्नी का विवाद साजिश और फिर निर्मम हत्या तक पहुंच गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
पुलिस जांच के अनुसार, मनोज कुमार की पत्नी निशु कुमारी का पड़ोस में रहने वाले युवक मिंटू कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ था। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। यह रिश्ता लंबे समय से चल रहा था और इसकी भनक मनोज को लग चुकी थी। हालांकि, हाल ही में इंस्टाग्राम पर डाली गई एक फोटो ने विवाद को खुलकर सामने ला दिया।
घटना वाले दिन निशु ने अपने प्रेमी के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। मनोज ने इसका विरोध किया, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। झगड़े के बाद निशु घर छोड़कर चली गई। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान हत्या की साजिश रची गई, जिसकी किसी को भनक नहीं लगी।
देर रात निशु ने मनोज को फोन कर घर के बाहर बुलाया। नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड दुर्गा स्थान मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने धारदार हथियार से मनोज की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।
मृतक की मां के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने पत्नी निशु कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टाउन डीएसपी सुरेश कुमार के मुताबिक, Muzaffarpur Instagram Murder Case में फरार प्रेमी मिंटू कुमार और मृतक के साले की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।









