बांका। पति को छोड़कर अपने सातवें प्रेमी के साथ महिला फरार हो गयी। अजब प्रेम की गजब कहानी का ये मामला बिहार के बांका का है। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया है। इधर पति का आरोप है कि महिला पहले भी अपने छह प्रेमी को धोखा दे चुकी है। महिला का कहना है कि मैं अपने पति के साथ नहीं अपने प्रेमी के साथ रहूंगी और पति का भी कहना है कि मैं भी अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता हूं।

दोनों को रजौन थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को पूछताछ में पत्नी ने बताया कि वो अपने प्रेमी सूरज झा (24) के साथ ही रहना चाहती है। उससे वो तीन महीने से प्यार करती है। इधर पति ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि महिला इससे पहले छह लड़कों को धोखा दे चुकी है। प्रेमी सूरज ने भी बताया कि मैं भी अपने प्रेमिका के साथ रहना चाहता हूं। दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए भी राजी है।

वहीं पति ने पत्नी को अपने साथ रखने से इंकार कर दियाहै। उसका कहना है कि अगर उसकी पत्नी प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो उसी के साथ रहे। मैं अब इसे अपने साथ रखना भी नहीं चाहता हूं। क्योंकि इसने मुझे धोखा देकर शादी की है। इससे पहले इसने 6 लड़के को धोखा दे चुकी है। मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...