सबसे ताकतवर दाल कौन सी है? इसे खाने पर ब्लड प्रेशर से लेकर कॉलेस्ट्रोल और वजन भी होता है कम…
कुलथी की दाल (Horse Gram) में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में—एक छोटी दाल, बड़ी ताकत!

सबसे ताकतवर दाल कौन सी है?
डाइट में दालें जरूरी हैं, लेकिन कुलथी की दाल सबसे शक्तिशाली मानी जाती है। इसे हॉर्स ग्राम भी कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन और विटामिन A, B, C के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इसका नियमित सेवन शरीर को ताकत देता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखता है।
कुलथी की दाल खाने के फायदे
वजन कंट्रोल: प्रोटीन और फाइबर से वजन कम करने में मदद।
पाचन सुधार: कब्ज और अपच जैसी दिक्कतों को दूर रखती है।
दिल और ब्लड प्रेशर: गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
इम्यूनिटी बूस्ट: रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाती है।
त्वचा की सेहत: फोड़े-फुंसी दूर रहती हैं।
पथरी में लाभकारी: किडनी स्टोन या पथरी को गलाने में मदद करती है।
और कौन सी दालें हैं फायदेमंद?
तूर की दाल: प्रोटीन और फाइबर का पावरहाउस, फॉलिक एसिड और दिल की सेहत के लिए अच्छा।
मूंग की दाल: पेट और पाचन के लिए बेहतरीन, प्रोटीन, मैग्नीशियम और बी विटामिंस से भरपूर।
मसूर की दाल: हीमोग्लोबिन बढ़ाती है, खनिजों से भरपूर और स्वाद में लाजवाब।









