रांची: झारखंड में हवा के रुख में अचानक आए बदलाव से ठंड ने फिर डेरा डाल दिया है। अब तक आ रही दक्षिणी-पूर्वी हवा के अचानक थमने से पूरे राज्य में सर्द हवाएं आ रही हैं। इससे राजधानी समेत राज्य के अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया यहां का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पास में स्थित सिमडेगा का न्यूनतम राज्य में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियर रहा।

इससे सुबह के दौरान यहां शीतलहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मेदिनीनगर का न्यूनतम 8.1 डिग्री और जमशेदपुर में 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में कोई बदलाव नहीं आनेवाला है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री के करीब रहेगा। लेकिन इसके बाद हवा में कनकनी कम होगी और तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी हिस्सें में पिछले दिनों से रही गर्म हवा का प्रवाह रुकने से ठंड बढ़ी। आसमान साफ है और आसपास के वातावरण में कोई सिस्टम मौजूद नहीं है। धूप खिली हुई है। और मौसम पूरी तरह से शुष्क है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। दक्षिणी-पश्चिमी हवा आने के कारण राज्य के दक्षिणी हिस्सों में तापमान में वृद्धि हो रही थी। लेकिन अब इसका प्रवाह थम गया है। इससे सर्द हवाएं राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों तक कायम हो गई है। राज्य में अगले दो दिनों तक इसमें बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होगी ।

झारखंड के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के दक्षिणी भाग में आ रही दक्षिणी पूर्वी हवाओं का रुख बदल गया है। आसमान साफ और मौसम शुष्क है। इससे सर्द हवा का प्रभाव पूरे राज्य पर है। रात की कनकनी बढ़ी है। अगले दो दिनों तक इसमें ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...