Aaj Ka Rashifal 23 April 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,आज 23 अप्रैल 2024 को मंगल का मीन राशि में गोचर होगा। अभी मंगल कुंभ राशि में विराजमान हैं। मंगल जब मीन राशि में प्रवेश करेगा, तो इससे सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को जहां सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे, तो वहीं कुछ को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। मंगल के गोचर से कई राशियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा उन्हें धन हानि भी हो सकती है। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल

मेष राशि- आज मन थोड़ा असहज रह सकता हैं। मन में बुरे विचारों का आगमन हो सकता हैं, इसलिए ध्यान लगाने का प्रयास करें। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना हैं। नौकरी में अधिकारियों से तारीफ मिल सकती हैं। व्यवसाय के लिए यात्रा अच्छी होगी। धन निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थय बेहतर हैं।मेष राशि के जातक गुड़ का दान अवश्य करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन-वस्त्र का दान भी कर सकते हैं. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा.

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला हैं। छात्रों को गुरु की तारीफ मिलने की संभावना बन रही हैं। परीक्षा में सफलता के योग बन रहे है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति का जीवन में मार्गदर्शन मिलने की संभावना हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ और उन्नति हो सकती हैं।वृषभ राशि के जातक पूर्णिमा तिथि के दिन मिश्री का दान जरूर करें और जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान कर सकते हैं. इस उपाय का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी.

मिथुन राशि- आज अपने व्यापार में स्थिरता लाने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती हैं। कुछ लोगों के साथ चल रहा आपसी मनमुटाव खत्म होने की संभावना हैं। दांपत्य जीवन में आनंद मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में कार्य बोझ बढ़ सकता हैं। आज किसी भी तरह के विवाद में उलझने से बचना होगा।मिथुन राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा के दिन मूंग की दाल या भोजन-वस्त्र दान जरूर करें. इस उपाय से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या दूर हो सकती है.

कर्क राशि- आपके व्यक्तित्व में सुधार आने की उम्मीद हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझे रहने की संभावना हैं। पेरेंट्स के साथ कोई जरुरी विचार-विमर्श हो सकता हैं। पुराना रोग परेशान कर सकता हैं, इसलिए स्वास्थय पर ख़ास ध्यान देना होगा। व्यापारिक स्तिथि सही दिख रही हैं। वाहन इस्तेमाल में सावधान रहें।कर्क राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वह चैत्र पूर्णिमा के दिन चावल या चावल से बने भोजन का दान जरूर करें. ऐसा करने से मानसिक और शारीरिक रूप से शांति प्राप्त होती है.

सिंह राशि- आज नए शत्रु बनने का भय हैं। कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना हैं। व्यापार में अस्थायी घाटा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं, इसलिए सावधान रहें। मन बेचैन रह सकता है। आज खान-पान बेहतर हो सकता हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थय में मौसम बिगड़ सकता है।चैत्र पूर्णिमा के दिन सिंह राशि के जातक गेहूं और सफेद रंग के वस्त्र का दान कर सकते हैं. इससे कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी.

कन्या राशि- आवश्यकता से अधिक विचार मानसिक तनाव दे सकता हैं। कोई उलझन चल रही है तो, किसी अपने से बातचीत करने से हल संभव हैं। पूजा-पाठ में रूचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में पहले से अधिक मेहनत करनी होगी, तभी अच्छे रिजल्ट दिखाई देंगे। बदलता मौसम स्वास्थय बिगाड़ सकता हैं।कन्या राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वह चैत्र पूर्णिमा के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं. इसके साथ किसी जरूरतमंद व्यक्ति को धन का दान जरूर करें. इससे जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंगी.

तुला राशि- आज का दिन सामान्य रहने की उम्मीद हैं। प्रेम-संबंधो में गहराई आने की संभावना हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्तिथि बन सकती हैं। आर्थिक परेशानी बनी रहने की संभावना हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। समय पर काम न होने से मानसिक तनाव बना रह सकता हैं।चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तुला राशि के जातक चावल या खीर का दान जरूर करें. ऐसा करने से मां भगवती प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

वृश्चिक राशि- आज नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद संभव हैं। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त पर विचार होगा। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे रिजल्ट मिल सकते है। स्वास्थय को लेकर सचेत रहना बेहतर होगा।वृश्चिक राशि के जातक पूर्णिमा तिथि के दिन गुड़ या चने का दान जरूर करें. साथ ही इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र का भी दान कर सकते हैं. ऐसा करने से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी.

धनु राशि- आज छोटी-मोटी परेशानियों से आमना-सामना हो सकता है। हनुमान जी की पूजा करने से दिन अच्छा निकलेगा। अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा। व्यापार में धन लाभ होने की उम्मीद हैं। मन में किसी बात को लेकर आशंका हो सकती हैं। स्वास्थय को लेकर परेशान हो सकते हैं।धनु राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वह चैत्र पूर्णिमा के दिन मंदिर में या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चने का दान जरूर करें. इसके साथ मनोकामना पूर्ति के लिए भोजन का भी दान कर सकते हैं.

मकर राशि- जिस योजना पर लगातार काम कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिलने की संभावना हैं। पुराने मित्रों अथवा प्रेमियों से मुलाक़ात के योग बन रहे हैं। व्यापार में दिन सामान्य ही निकलने की उम्मीद हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती हैं।मकर राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा के दिन काले रंग का वस्त्र दान कर सकते हैं. साथ ही इस दिन काला तिल या धन का भीतर करें. ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होंगी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

कुंभ राशि- आज आप किसी करीबी पर आकर्षित हो सकते हैं। मन की बात न कह पाने से उत्तेजित होने से बचें। सब्र का फल मीठा होता है, इसलिए समय देवें। परिवार में माहौल खुशनुमा बने रहने की संभावना हैं। व्यापार अथवा नौकरी में कोई रिस्क लेना नुकसान दे सकता है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहना होगा। चैत्र पूर्णिमा के विशेष अवसर पर कुंभ राशि के जातक उड़द की दाल का दान कर सकते हैं. साथ ही उड़द से बने भोजन का भी दान करें. व्यापार क्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होंगी.

मीन राशि- आज कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। बेवजह की चीजों में खर्च बढ़ने से चिंतित रहेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। स्वास्थय की स्तिथि ठीक दिखाई दे रही है। बच्चों के करियर को लेकर विचार कर सकते है।ज्योतिष विद्वानों के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन मीन राशि के जातक हल्दी अथवा बेसन का दान जरूर करें और इससे बनी मिठाई का भी दान कर सकते हैं. ऐसा करने से आर्थिक क्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होंगी.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...