Weather Alert : झारखंड में सर्दी और सतायेगी… अगले सप्ताह से 4 से 5 डिग्री तापमान में आयेगी गिरावट…

रांची। झारखंड में सर्दी का सितम जारी है। कई इलाकों में मौसम में काफी गिरावट महसूस हो रही है, वहीं शीतलहरी भी चलनी शुरू हो गयी है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि अगले सप्ताह प्रदेश में तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच जायेगा। रांची सहित कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले पांच दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। कई जगहों पर सुबह में कोहरे का असर भी देखा गया।

झारखंड में कई जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर के दो बजे तक तेज धूप की वजह से ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय की ठंडी हवा का झारखंड के उत्तर-पश्चिम से प्रवेश करने के कारण पूरे राज्य में जोरदार ठंड पड़ने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पलामू प्रमंडल में ठंड का असर सबसे अधिक हो सकता है। 20 से 25 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 10 से 15 के बीच रहने के आसार हैं।

Related Articles